बड़ी खबर : जयराम रमेश बने कांग्रेस के नए संचार प्रमुख! रणदीप सुरजेवाला से छिना मीडिया प्रभार
बड़ी खबर : जयराम रमेश बने कांग्रेस के नए संचार प्रमुख! रणदीप सुरजेवाला से छिना मीडिया प्रभार

नेशनल डेस्क। कांग्रेस ने गुरुवार को रणदीप सुरजेवाला को मीडिया प्रभारी पद से हटा दिया है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अब पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को दिया। वह मौजूदा प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की जगह लेंगे।

कांग्रेस संगठन प्रभारी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी एक पत्र में कहा गया है कि अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तुरंत प्रभाव से इन बदलावों के आदेश दिया है। साथ ही बताया की कांग्रेस अध्यक्ष ने जयराम रमेश को सोशल मीडिया और डिजिटल विंग सहित संचार, प्रचार और मीडिया का प्रभारी एआईसीसी महासचिव नियुक्त किया है। वह कर्नाटक के प्रभारी महासचिव बने रहेंगे।

यह नियुक्ति ईडी के समन पर कांग्रेस के आंदोलन और पार्टी नेता राहुल गांधी से पूछताछ की पृष्ठभूमि में हुई है, क्योंकि पार्टी ने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।कांग्रेस इस लड़ाई को संसद तक ले गई है और दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से मिल चुकी है। इस मुद्दे को लेकर पार्टी के नेता राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। लकांग्रेस सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए उपराष्ट्रपति से भी मिला है।

See also  Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव में पहले घंटे में 4.36 फीसद मतदान, पोलिंग बूथों पर लगी लाइन