TRP डेस्क : व्हाट्सएप ने एक जबरदस्त फीचर लॉन्च किया है। जिसमे अब आप कुछ ही सेकंड में व्हाट्सएप पर तुरंत पैसे प्राप्त कर सकते हैं। व्हाट्सएप ने प्रमुख क्रेडिट फर्म कैश (credit Firm cash) की ओर से एक विशेष क्रेडिट सुविधा शुरू की है। यह खास फीचर प्रमुख रूप से WhatsApp Business यूजर्स के लिए है। इस फीचर के जरिए आप व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म यूजर्स सिर्फ 30 सेकेंड में लोन ले सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को किसी भी प्रकार के फॉम नहीं भरने पड़ेंगे और ना ही किसी प्रकार के डॉक्युमेंट्स की जरुरत नहीं पड़ेगी। केवल वेतनभोगी (salaried) ग्राहक ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

ऐसे उठा सकते हैं इसका लाभ,

इस सुविधा का आनंद कभी भी लिया जा सकता है। यह एक कॉन्टैक्टलेस (contactless) मोड है। जहां से तुरंत क्रेडिट लिया जा सकता है। कैशे की मदद से इंस्टेंट लोन की सुविधा के लिए यूजर्स को सबसे पहले +91 80975 53191 नंबर सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्सएप चैट बॉक्स में जाकर एक साधारण HI मैसेज टाइप करें। इस मैसेज को भेजने पर व्हाट्सएप बिजनेस यूजर्स को प्री-अप्रूव्ड लोन मिलेगा।

See also  Whatsapp पर लांच हुआ Jiomart अब घर बैठे दे सकते हैं किराना सामान के ऑडर, सेवा इन शहरों में शुरू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर