लगी मुहर, यशवंत सिंहा ही होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
लगी मुहर, यशवंत सिंहा ही होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों पर सभी की नजर बनी हुई है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे। बता दें आज सुबह ही यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि टीएमसी में उन्होंने मुझे जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं। अब एक समय आ गया है, जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। मुझे यकीन है कि पार्टी मेरे इस कदम को स्वीकार करेगी।

शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला और गोपाल कृष्ण गांधी विपक्ष के आफर को ठुकरा चुके हैं। महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी ने सोमवार को ही विपक्ष के नेताओं को राष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम सुझाने पर धन्यवाद देते हुए चुनाव लड़ने न लड़ने की इच्छा जताई थी। ऐसे में अब विपक्ष यशवंत सिन्हा के नाम पर सबकी सहमति बन गई है।

See also  टीआरपी अलर्ट: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें बैंकों से जुड़ा जरूरी काम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर