Big News : एनडीए की राष्ट्रपति कैंडिडट द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई
Big News : एनडीए की राष्ट्रपति कैंडिडट द्रौपदी मुर्मू को केंद्र ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुहैया कराई

नई दिल्ली। केंद्र ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘वीआईपी’ सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  ​बड़ी खबर: फ्रांस ने भारत को सौंपे 5 और Rafale Fighter Jets, चीनी J-20 का निकलेगा दम, अक्टूबर में पहुंचेंगे भारत