उद्धव ठाकरे हुए कोरोना संक्रमित, वर्चुअली लेंगे विधायकों की बैठक, किसी भी वक्त दे सकते हैं इस्तीफा

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में एक ओर सियासी उथल-पुथल मची है इस बीच राजनीति में कोरोना की एंट्री हो गई है। जानकारी आ रही है कि उद्धव ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा विधानसभा भंग होने के संकेत देने के बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं।

भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर जुटने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। उद्धव ठाकरे के बारे में कहा जा रहा है कि अब वे इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं।

इस बारे में उद्धव अपने सहयोगियों और सरकार के साथियों से विचार-विमर्श कर रहे हैं। शिवसेना की सोच यही है कि विधानसभा में सरकार गिरने से अच्छा है कि उद्धव पहले ही इस्तीफा दे दे। इस सियासी हलचल के बीच सीएम उद्धव के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर बायो से मंत्री पद हटा लिया है।

See also  Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र कल से, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने दिखाए तेवर, सत्र हंगामेदार होने के आसार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर