AAP विधायक संजीव झा को गैंगस्टर की धमकी
AAP विधायक संजीव झा को गैंगस्टर की धमकी

नई दिल्ली। बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा को गैंगस्टर नीरज बवानिया ने जान से मरने की धमकी के साथ ही 10 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी की डिमांड की है। विधायक की लिखित शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजीव झा आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी भी हैं।

अब तक धमकी से भरे 35 ऑडियो भेजे

यह धमकी नीरज बवानिया गैंग ने दी है, जिसने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की भी धमकी दी थी। विधायक संजीव झा ने दिल्ली पुलिस की दी अपनी शिकायत में बताया है कि गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम से उन्हें धमकी दी जा रही है। विक्की कोबरा नाम के शख्स ने पहले फोन पर धमकी दी और उसके बाद से 35 आडियो रिकॉर्डिंग भेज चुका है। आम आदमी पार्टी के विधायक का कहना है कि 10 लाख रुपए की डिमांड की गई है और पैसे ना देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के खास मौके पर बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति

वाट्सऐप काल पर भी दी धमकी

दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में विधायक संजीव झा का कहना है कि 20 जून को रात 11:49 पर उनके मोबाइल पर वाट्सऐप काल आया। काल करने वाले ने खुद को नीरज बवानिया का भाई विक्की कोबरा बताया। वहीं, आम आदमी पार्टी विधायक ने फोन काट दिया तो वह वाइस रिकार्डिंग भेजने लगा। गैंगस्टर लगातार विधायक संजीव झा से प्रोटेक्शन मनी के रूप में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है।इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआइआर दर्ज की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि नीरज बवानिया एक दौर में सुरेंद्र मलिक उर्फ नीतू दाबोदिया का खास गुर्गा हुआ करता था। नीतू जेल जाता तो नीरज वसूली करता था। बाद में महत्वाकांक्षा बढ़ी तो नीरज ने नीतू को पैसा देना बंद कर अपना गैंग बना लिया। इसके बाद नीरज बवाना दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यो में टॉप-10 बदमाशों में शुमा हो गया। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बद है।

See also  Sushant Singh Rajput Death Case: ड्रग्स मामले में NCB ने की पहली गिरफ्तारी, जानें रिया चक्रवर्ती से क्या है लिंक
नीरज बवानिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर