प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने की NDA की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने की NDA की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज एनडीए की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंच चुकी हैं और कल वह अपना राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाली हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से होने वाली मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से भेंट के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि “उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने भारत भर में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि “उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।”

See also  बड़ी खबर- एयरपोर्ट में सुरक्षा स्टाफ के साथ मामूली नोकझोंक के बाद राहुल गांधी समेत 5 नेता लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए रवाना

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर