Trp breaking news
Trp breaking news

अगरतला : देश में चल रहे विधानसभा उपचुनावों में त्रिपुरा के परिणाम निकल कर सामने आ गए हैं। उपचुनाव में त्रिपुरा के 4 विधानसभा क्षेत्रों में से 3 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने बाजी मारी है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस ने परचम लहराया है। बता दें त्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन, सूरमा और जुबाराजनगर में उप चुनाव आयोजित किए गए थे। इनमें से अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा में बीजेपी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण वहां उपचुनाव किए गए। वहीं जुबाराजनगर में सीपीएम विधायक का निधन होने के कारण यहां उपचुनाव हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन बोरदोवाली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा, सूरमा से भारतीय जनता पार्टी के स्वप्न दास पॉल और जुबाराजनगर से भारतीय जनता पार्टी के मलीना देबनाथ ने जीत दर्ज की है। वहीं अगरतला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन ने भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिन्हा को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है।

See also  भारत: दुनिया का 5वां सबसे बड़ा राहत पैकेज, यहां समझें पूरा गणित, पीएम ने पहले ही कर दिया है इशारा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर