बड़ी खबरः राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक
बड़ी खबरः राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामे के बीच अब नई खबर आ रही है। शिवसेना के बागी विधायक राज ठाकरे की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शिंदे गुट ठाकरे नाम और हिंदुत्व दोनों को नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक अब राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकनाथ शिंदे राज ठाकरे से दो बार फोन पर चर्चा भी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे गुट का मनसे में विलय दो दिन पहले देवेंद्र फडणवीस से एकनाथ शिंदे की गुपचुप मुलाकात में ही तय हो गया था। हालांकि अब भी यह तय नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 38 बागी विधायकों का समर्थन हो, मगर नई पार्टी के रूप में उन्हें मान्यता मिलने में काफी परेशआनी हो सकती है। वहीं शिंदे गुट राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही इस मसले को हल करना चाहता है।

See also  Video : कार्यक्रम के दौरान माइक बंद होने पर सीएम गहलोत को आया गुस्सा, फेंका माइक

इसलिए, उसके लिए सबसे आसान यही है कि वह राज ठाकरे की पार्टी मनसे में विलय कर ले। ऐसे में उसके पास ठाकरे नाम भी बचा रहेगा और हिंदुत्व का एजेंडा भी।