नई दिल्ली। उदयपुर में हुई हत्या के बाद देश भर में बवाल मचा हुआ है। देश के राजनीतिक दल और धार्मिक संगठन भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। इस बीच भाजपा से निलंबित चल रहे नेता नवीन कुमार जिंदल को भी जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा के पूर्व नेता को जान से मारने की धमकी भरे तीन मेल आए हैं।

इस मेल के साथ ही उदयपुर में हुई हत्या का वीडियो भी अटैच कर जिंदल को भेजा गया है। धमकी भरे मेल में जिंदल और उनके परिवार के सदस्यों की भी इसी तरह से गर्दन काटने की धमकी दी गई है। नवीन जिंदल ने पीसीआर को इस धमकी की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

जिंदल ने इस धमकी की जानकारी ट्वीट करते हुए कहा कि आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझे तीन ईमेल आई है, जिसमें उदयपुर में कन्हैया लाल की गर्दन काटने का वीडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है। मैंने पीसीआर को सूचना दे दी है।

See also  आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी सरकार के नए मंत्रिमंडल में 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

उन्होंने इस ट्वीट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों को टैग करते हुए उनसे मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग भी की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर