Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे
Horoscope 24 November 2022 : इन राशि वालोंं का साथ देगा भाग्य, चल पड़ेगा रुका हुआ कार्य, जानें क्या कहते है आपके सितारे

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

पढ़े अपना राशिफल-

मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है लेकिन कलह से बचना चाहिए।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती दिख रही है।

मिथुन-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश करने से बचें। बाकी प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

कर्क-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। ऊर्जा में वृद्ध‍ि होगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं कही जाएगी। आज का दिन अच्‍छा चला जाएगा।

See also  Horoscope 31 July 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

सिंह-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा ध्‍यान दें। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की बहुत अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ है।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। जोखिम से उबर चुके हैं। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है।

धनु-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा।

See also  Horoscope 30 April 2025 : आज इस राशि वालों के लिए बन रहे हैं धन-वृद्धि के योग, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मकर-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है।

कुंभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा।

मीन-निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्‍छी रहेगी लेकिन भावनाओं में न बहें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर