छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप्स इकोसिस्टम के विकास में एस्पायरिंग लीडर का मिला अवार्ड
छत्तीसगढ़ को स्टार्टअप्स इकोसिस्टम के विकास में एस्पायरिंग लीडर का मिला अवार्ड

रायपुर। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापर विभाग द्वारा स्टैट्स स्टार्टअप रैंकिंग की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को प्रदेश में स्टार्टअप्स इकोसिस्टम के विकास हेतु एस्पायरिंग लीडर के रूप में सम्मानित किया गया।

स्टार्टअप के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राज्य के तीन अधिकारियों अनुराग पांडेय, विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, प्रवीण शुक्ला, अपर संचालक उद्योग एवं श्रीमती सुमन देवांगन, सहायक संचालक को सम्मानित किया गया। वर्तमान में औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत स्टार्टअप इकाइयों को लाभान्वित करने स्टार्टअप पैकेज लागू किया गया है। इसके तहत राज्य में कुल 748 स्टार्टअप पंजीकृत हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BREAKING: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, क्वारेंटाइन सेंटर में थे भर्ती