IAS सैयद रियाज अहमद पर लगा यौन शोषण का आरोप
IAS सैयद रियाज अहमद पर लगा यौन शोषण का आरोप

रांची। झारखंड के खूंटी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक आईएएस अधिकारी जो SDM के पद पर हैं, उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लग रहे हैं। उस अधिकारी का नाम है सैयद रियाज अहमद। यह आरोप इनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पीड़िता का बयान भी सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया जा रहा है। यह पूरा मामला 1 जुलाई का बताया जा रहा है।

पार्टी के बहाने बुलाया और…

खूंटी SP ने बताया कि 1 जुलाई की देर रात सभी लोग पार्टी कर रहे थे। इस दौरान एक टाइम ऐसा आया कि पार्टी में कम लोग ही बचे थे। उस दौरान ही खूंटी SDM ने गलत व्यवहार किया। इंटर्नशिप के लिए आई छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। पीड़ित छात्रा आईआईटी मंडी से इंटर्नशिप करने आए विद्यार्थियों के समूह में शामिल थी। छात्रा ने खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने खूंटी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

See also  रकम लेन-देन को लेकर ईंट भट्टा संचालक का अपहरण करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि 4 जुलाई की शाम को छात्रा की शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें आईएएस पर उसका यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। यह पार्टी उप विकास आयुक्त के निवास पर हुई थी। वहीं, यह घटना हुई। पीड़िता ने कहा कि आईएएस ने उसे देर रात अकेला पाकर यौन शोषण किया।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला भी दर्ज

इस मामले शिकायत करने वाली लड़की IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा है। वहां से झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है। एनजीओ में वो इंटर्नशिप कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है और वह शैक्षणिक भ्रमण पर आई हुई थी और उपायुक्त कार्यालय में प्रशिक्षण कर रही थी।

इस दौरान खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद से उनकी मुलाकात हुई। इसी दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने पार्टी के बहाने लड़की को बुलाया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पीड़िता को शराब पिलाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। अनुमंडल पदाधिकारी ने उनके साथ अश्लील बातें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह से वह महिला वहां से अपनी जान बचाकर निकली और महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान पता चला है कि थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए आईआईटी की 8 छात्राएं एक साथ पहुंची हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 376D, 376A, 323, 504, 506 आईपीसी 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई है।

See also  मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल को जेल पहुंचते ही ब्लड प्रेशर बढ़ने से आया चक्कर, पानी पी पीकर गुजारी रात

अधिकारी की पत्नी भी IAS, छत्तीसगढ़ में हैं पोस्टेड

बता दें कि सैयद रियाज अहमद की पत्नी भी IAS हैं और धनबाद झारखण्ड की ही रहने वाली हैं। वे छत्तीसगढ़ के ही एक जिले में प्रशिक्षु SDM के बतौर पदस्थ हैं।