मुंबई। देश भर में इन दिनों कत्लेआम मचा हुआ है और देश को अशांत करने की कोशिशें की जा रही है। बीते दिनों हुई राजस्थान राज्य में बदमाशों ने एक टेलर कन्हैयालाल की हत्याकांड कर दी थी। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इसी बीच कर्नाटक में वास्तु विशेषज्ञ की सनसनीखेज हत्या हो गई अब महाराष्ट्र के नासिक जिले में सूफी संत की हत्या का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक 35 साल के सूफी संत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, यह सूफी बाबा अफगानिस्तान के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक इस घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया है।
बता दें कि यह घटना येओला तालुका के चिचोंडी एमआईडीसी इलाके में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगान नागरिक सूफी ख्वाजा सैयद जरीब चिश्ती की उम्र करीब 35 साल थी वहीं इस घटना के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस आर्थिक विवाद के चलते हत्या की आशंका जता रही है।

See also  PM मोदी ने किया देश के पहले एयरपोर्ट जैसे रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन, वडनगर स्टेशन को दी खास सौगात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर