पंजाब के CM भगवंत मान की कल दूसरी शादी
शादीपंजाब के CM भगवंत मान की कल दूसरी शादी

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान (48 साल) कल अपने जीवन का दूसरा विवाह रचाने जा रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में सादे तरीके से विवाह की रस्में संपन्न की जाएंगी और खास मेहमान ही इसमें शामिल होंगे।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर होंगी मान की पत्नी

सीएम भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। उनके घर में ही ये शादी समारोह आयोजित होगा। इसमें केवल परिवार वाले शामिल होंगे। इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां भी लड़की को पसंद करती थीं।

साल 2011 में राजनीति में आए थे मान

भगवंत मान साल 2011 में राजनीति में आए थे। वे पहली बार साल 2014 में AAP के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे। साल 2019 में भी उन्होंने संगरूर से चुनाव जीता था। साल 2022 में वह AAP की तरफ से सीएम पद के प्रत्याशी बने थे और उन्हें शानदार जीत हासिल हुई थी।

See also  चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में बीजेपी की अप्रत्याशित जीत, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, 8 वोट अवैध होने पर मचा हंगामा..

बता दें 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। इससे पहले मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने।

भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था लेकिन 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

See also  गैस मूल्य निर्धारण के नियमों में बदलाव, सस्ती होगी सीएनजी, पीएनजी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर