यौन उत्पीड़न के आरोपी IAS अधिकारी को किया गया निलंबि
यौन उत्पीड़न के आरोपी IAS अधिकारी को किया गया निलंबि

रांची। प्रशिक्षु IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद को IIT छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप अदालत द्वारा14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले रियाज के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार वह 12वीं में फेल है।

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सैयद रियाज अहमद को निलंबित कर दिया। खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने पार्टी के बहाने बुलाकर आईआईटी की छात्रा से छेड़छाड़ की थी। यह घटना पिछले दो जुलाई की है। इसी मामले में छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एसडीएम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसडीएम खूंटी के पद पर तैनात सैयद रियाज अहमद को निलंबित करने का निर्देश दिया है। एसडीएम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि अहमद पर आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (शब्द, हावभाव या महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत आरोप हैं।

See also  SUSPENDED : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के लापरवाह सहायक संचालक को मंत्री ने बैठक में ही कर दिया निलंबित

एसडीएम सैयद रियाज अहमद मूल रूप से महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार 12वीं में फेल हो चुके सैयद रियाज अपने पांचवें प्रयास में 2019 में आईएएस बनने में सफल रहे। यूपीएससी में सफल होने के बाद मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रियाज ने बताया था कि उनके माता-पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। सैयद के पिता सरकारी विभाग में फोर्थ ग्रेड स्टाफ थे। साथ ही वे परिवार के भरण-पोषण के लिए खेतों में काम किया करते थे। उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। सैयद बचपन से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थे। यहां तक कि 12वीं में वे फेल हो गए थे। जिसके बाद उनके शिक्षक ने उन्हें उनके पिता के सामने ही जीरो कह दिया था। हालांकि उस वक्त सैयद के पिता ने टीचर को यह भरोसा दिलाया था कि उनका बेटा जीवन में आगे चलकर बहुत बड़ा काम करेगा। बाद में कड़ी मेहनत से सैयद ने पांचवें प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की।

See also  Coronavirus Cases in India : देश में पिछले 24 घंटों में 1685 नए मामले आए सामने, 83 लोगों की हुई मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर