बीजापुर। प्रदेश के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आने से एक महिला घायल हो गयी। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।

दरअसल यह आइईडी विस्फोट मिरतुर थाना क्षेत्र के केतुलनार चौक के पास हुआ। बीजापुर के एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि घायल महिला नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के विस्फोट में घायल हो गयी है। महिला का उपचार प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में चल रहा है। महिला खतरे से बाहर है।

इस खबर पर हम अभी और विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं …

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  शहरी और मुख्य सड़क पर स्थित स्कूलों में स्वीकृत से अधिक शिक्षक हैं पदस्थ- नारायण चंदेल