कोलकाता । (Mamta Banerjee government minister Partha Chatterjee arrested, Rs 20 crore cash from close friend’s house) ममता बनर्जी कैबिनेट में कद्दावर मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 24 घंटे की पूछताछ के बाद चटर्जी पर ये कार्रवाई की गई है। उन पर शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोप है। चटर्जी के घर के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।


शुक्रवार को ईडी की टीम ने पार्थ चटर्जी, शिक्षा राज्य मंत्री परेश सी अधिकारी, माणिक भट्टाचार्य के घर समेत 13 जगहों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान चटर्जी की करीबी अर्पिता के घर से 20 करोड़ रुपए कैश मिले थे। ईडी अधिकारियों ने 500 और 200 के नोटों को गिनने के लिए काउंटिंग मशीन की मदद ली थी।

See also  KMC Election Result: निकाय चुनाव में 134 सीटों पर टीएमसी का कब्जा, ममता बनर्जी ने बताई जीत की वजह, कांग्रेस - बीजेपी की स्थिति दयनीय