नई दिल्ली/कोलकाता । (Nobel laureate economist Amartya Sen refuses to receive Banga Vibhushan award) नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने ‘बंग विभूषण’ सम्मान को लेने से इनकार कर दिया है। यह विशेष सम्मान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से दिया जाता है।

(Nobel laureate economist Amartya Sen refuses to receive Banga Vibhushan award) बताया जा रहा है कि सेन ने राज्य सरकार के अधिकारियों को जुलाई के पहले हफ्ते में ही सूचना पहुंचा दी थी कि पुरस्कार वितरण समारोह के समय वह भारत में नहीं होंगे।बंगाल सरकार की ओर से ये पुरस्कार सोमवार को कोलकाता में दिए जाने वाले हैं।

सेन के परिवार की एक सदस्य ने बताया कि वह इस समय यूरोप में हैं। सेन की बेटी अंतरा देव सेन ने कहा कि उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वह चाहते हैं कि बंग विभूषण सम्मान दूसरों को दिया जाए।

See also  Chhattisgarh Assembly Election 2023: भाजपा को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस फिर से कर रही है वापसी