Coronavirus Updates : गिरने लगा कोरोना का ग्राफ! एक्टिव केस भी हुए कम, 36 लोगों ने गवाई जान
Coronavirus Updates : गिरने लगा कोरोना का ग्राफ! एक्टिव केस भी हुए कम, 36 लोगों ने गवाई जान

नेशनल डेस्क। देश में कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देशभर में मंगलवार को भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 36 लोगों की मौत भी हुई है।

देश में एक्टिव केस भी अब लगातार कम हो रहे हैं। राहत की बात ये भी है कि नए मामलों की तुलना में कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 18,159 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर अब 1 लाख 47 हजार 512 हो गए हैं।

बता दें कि देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 39 लाख 20 हजार 451 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 46 हजार 829 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 26 हजार 110 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

See also  Coronavirus Updates : देश में पिछले 24 घंटे में मिले 18,815 नए मामले, 38 संक्रमित मरीजों की हुई मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर