अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर और सूरजपुर जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार झटकों की तीव्रता 4.7 रही है। वहीं भूकंप का केंद्र सूरजपुर के पास बताया गया है। खबर लिखे जाने तक भूकंप के कारण किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी तीन बार क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये जा चुके हैं। बीते महीने 29 जुलाई को भी कोरिया चरचा कालरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BIG NEWS : डोंगरगढ़ पहाड़ी में लगी आग, 10 दुकानें हुई जलकर खाक़