Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिल्ली और हिमांचल दौरे से वापस लौट आये हैं। राजधानी लौटकर सीएम ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि दिल्ली में नव निर्वाचित राष्ट्रपति, पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम को गोधन न्याय योजना की जानकारी दी। जिसमे उन्होंने 75 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट बनाये जाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यूपी, झारखण्ड और एमपी जैसे राज्यों में इसे लागू किया जा रहा है। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता दुविधा की स्थिति में है। वहीं नीति आयोग की बैठक में उन्होंने 13 हजार करोड़ टैक्स और कोयला रायल्टी के चार हजार करोड़ बकाया राशि देने की भी मांग की।

स्मृतिलोप के शिकार हो गए हैं चंद्राकर

मुख्यमंत्री बघेल ने अजय चंद्रकार के नक्सलियों के बड़े आयोजन वाले ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि अजय चंद्राकर स्मृतिलोप के शिकार हो गए हैं। पिछली सरकार में कितनी रैलियां होती थी वो उन्हें याद नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली बहुत पीछे चले गए ये कार्यक्रम बहुत अंदर हुआ है।

See also  Tribal Leader Of Congress Silent Due To Sai's Arrival - साय के आने से कांग्रेस खुश पर आदिवासी नेता क्यों हैं खामोश .. ?

विभिन्न स्थानों के पदयात्रा में होंगे शामिल

वहीं सीएम ने कांग्रेस के 75 किमी पदयात्रा में शामिल होने के सम्बन्ध में कहा कि कल आदिवसी दिवस पर रायपुर बिलासपुर के कार्यक्रम में रहूंगा। 10 अगस्त को झारखंड के रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाऊंगा। उसके बाद अलग-अलग जगहों की पदयात्रा में शामिल होऊंगा।

एक साथ मिलकर लड़ें तो जीत पक्की है

हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर सीएम ने कहा, हिमाचल में कांग्रेस मजबूत है। सरकार के खिलाफ़ एंटी इनकंबेंसी है। सब एक साथ होकर लड़ेंगे तो सफलता निश्चित है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर