नेशनल डेस्क : भाजपा पार्टी संगठन में बदलावों का दौर ज़ारी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन महामंत्री एवं संगठन मंत्रियों के क्षेत्र और प्रभार में परिवर्तन करते हुए उत्तरप्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल को प. बंगाल, उड़ीसा और तेलंगाना के प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री भी बना दिया गया है।

उनकी जगह यूपी के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को प्रदेश संगठन के महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी दी गयी है। वहीं झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को उत्तरप्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र ज़ारी कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अपहरण के बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को सड़क पर अधमरा कर छोड़ा