पुनिया के साथ नहीं अरुण साव वाली फ्लाइट से रायपुर पहुंचे सिंहदेव

0 साव के स्वागत में बजता रहा ढोल 0 पुनिया बोले भाजपा में अंतर्कलह, 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले

विशेष संवादाता। टीआरपी रायपुर
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में आज दिल्ली वाली दोनों फ्लाइट की टाइमिंग में काफी गहमागहमी थी। इसकी वजह थी आज शनिवार की दिल्ली वाली दो अलग-अलग फ्लाइट से भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का आगमन। उनके भव्य स्वागत के लिए भाजपाई पहले से ही प्लानिंग कर रखे थे। उनके यहां लैंड करते ही बाहर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों समेत बीजेपी के आला नेता पहुंचे हुए थे। पूरा एयरपोर्ट परिसर भाजपाई झंडों और फूल माला बैंड बाजा वालों से भरा हुआ था।

इस दौरान यह देखकर आश्चर्य हुआ की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के दूसरे नंबर के मंत्री टीएस सिंहदेव, अरुण साव के साथ ही पहुंचे, जबकि उनके ठीक बाद वाली फ्लाइट से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पहुंचे। सिंहदेव मिडिया से मुखातिब हुए और अपने दिवंगत रिश्तेदार के संबंध में जवाब देकर चले गए। कुछ देर बाद पुनिया पहुंचे और मिडिया के सवाल-जवाब पर भाजपा को आड़े हाथों लिया।

See also  सीएए पर हिंसा : यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट बंद, डीजीपी बोले- उपद्रवियों को नहीं छोड़ेंगे, एसआईटी गठित

छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे कांग्रेस के छत्‍तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति है, इसके चलते 4 साल में 4 अध्यक्ष बदले गए। भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पुनिया ने कहा, 4 साल में 4 अध्यक्ष भाजपा में बदले गए, इससे पार्टी के अंदर अंतर्कलह की स्थिति को समझ सकते हैं। संगठन में बदलाव से कुछ नहीं होगा। वे घर बैठे चुनाव जीतने की तैयारी करते हैं और कांग्रेस जमीन पर जाकर काम करती है।

पुनिया ने कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा, कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की कोई बदलाव की जरूरत नहीं है। पार्टी में सब कुछ ठीक चल रहा है। सत्ता और संगठन में तालमेल है, कांग्रेस इसलिए लगातार चुनाव जीत रही। पुनिया यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने कहा कि उपचुनाव, निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव सब में कांग्रेस जीती है।

See also  ग्राम सभाओं की शक्ति कमजोर कर ग्रामीण रोजगार को चौपट कर दिया है सरकार ने, भाकपा ने लगाया आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर