पुरंदेश्वरी का एयरपोर्ट पर नारायण चंदेल ने किया स्वागत

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंच गई हैं। उनके आगमन के मौके पर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भाजपा विधायक नारायण चंदेल सहित कुछ अन्य नेता मौजूद थे। माना जा रहा है कि आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष का जायेगा। यह भी कहा जा रहा है कि नए नेता के नाम का लिफाफा पुरंदेश्वरी अपने साथ लेकर पहुंची है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज दोपहर एक बजे विधायक दल की बैठक में इस नाम को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नवीन भी रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक 16 को, कल दिल्ली जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, संगठन में फेरबदल के कयास