नई दिल्ली। ऑनलाइन सेवा के क्षेत्र में दुनिया भर में महशूर अमेजन पर करोड़ों हिन्दू देवी-देवताओं के आस्था के केंद्र भगवान राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक तस्वीर बेचने का गंभीर आरोप लगा है। अमेजॉन द्वारा हिन्दुओं की भावनाओं को आहत पहुंचाने का यह मामला राजस्थान के कोटा में सामने आया है। जिसके कारण ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न एक बार फिर विवादों में आ गई है। पुलिस ने यहां भगवान कृष्ण और राधा की आपत्तिजनक तस्वीर वाला फ्रेम बेचने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर भड़काने का मामला दर्ज किया।

दक्षिणपंथी हिंदू संगठन बजरंग दल द्वारा बुधवार को कंपनी के खिलाफ विरोध रैली निकालने के बाद मामला दर्ज किया गया था। जवाहर नगर थाने के एसएचओ वासुदेव ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए) के तहत धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : बस्तर बना ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’, छत्तीसगढ़ को मिला आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड

See also  Goa Election Results 2022: बहुमत से केवल दो कदम दूर है भाजपा, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का करेंगे दावा

उन्होंने कहा कि बजरंग दल के प्रांतीय समन्वयक योगेश रेनवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। रेनवाल ने कहा कि आईपीसी की धारा 153ए को प्राथमिकी में जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि फोटो फ्रेम की बिक्री का उद्देश्य हिंसा भड़काना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर