बड़ी खबरः गोलबाजार की दुकानों का मालिकाना हक देने 8 सितंबर को होगा फैसला, पहले चरण में 172 दुकानदारों को मिलेगा मालिकाना हक

रायपुर। शहर के ऐतिहासिक गोलबाजार के दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया ने एक और चरण पार कर लिया है। अब दुकानदारों की दुकानों के मालिकाना हक का फैसला 8 सितंबर को सामान्य सभा की बैठक में होगा। कांग्रेस और भाजपा के पार्षद इसपर फैसला लेंगे।

दरअसल आज नगर निगम में एमआईसी की बैठक में गोलबाजार के दुकानदारों को उनके दुकानों का मालिकाना हक दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसहमति से पास कर दिया गया है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में कुल 172 व्यापारियों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अब भी गोलबाजार में दुकानों के सर्वे का काम जारी है। नगर निगम में पहले कुल 579 दुकानों का सर्वे कार्य किया था। जिसके लिए दावा-आपत्ति भी मंगवाई गई थी। जिसके बाद अब कुल दुकानों की संख्या 590 तक पहुंच चुकी है।

See also  अब छत्तीसगढ़ में गोबर से बनेगा प्राकृतिक पेंट, तकनीकी हस्तांतरण के लिए हुआ एमओयू, प्रदेश के गौठानों में लगेगा प्लांट

हालांकि पहले चरण में 172 दुकानों की सूची को नगर निगम की आगामी सामान्य सभा में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सदन से मंजूरी मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाजार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोलबाजार की दुकानों का मालिकाना हक देने के लिए पात्र दुकानदारों की पहली सूची दस्तावेजों का परीक्षण, मौके का निरीक्षण के बाद ही तैयार की गई है।

गोलबाजार की दुकानों का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया अब एक और चरण आगे बढ़ चुकी है। करीब 590 दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें से 172 दुकानदारों की लिस्ट आगामी सामान्य सभा में मंजूरी के लिए रखी जानी है। सामान्य सभा में सहमति के बाद यह लिस्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी।
अरविंद शर्मा
अपर आयुक्त, नगर निगम, रायपुर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सीएम विष्णुदेव साय ने रजिस्ट्री के 10 नई क्रांतियों की दी सौगात, कहा…