Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त
Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर बन रहा ये शुभ संयोग, जानें पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त

टीआरपी डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी से मूर्तियां बनाई जाती हैं और सुखी विवाहित जीवन और संतान की प्राप्ति के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। तीज का त्यौहार मुख्य रूप से उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गौरी-शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

आज हरतालिका तीज पर बन रहा शुभ संयोग-

इस साल हरतालिका तीज पर शुभ व शुक्ल योग साथ रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। शुभ योग 31 अगस्त को सुबह 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुक्ल योग शुरू होगा। मान्यता है कि इन योग में किए गए कार्यों का फल अतिशीघ्र मिलता है।

See also  Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जैश कमांड उस्मान ढेर,अमेरिका मेड M4 राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

हरतालिका तीज महत्व-

हरतालिका तीज व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुयोग्य वर की भी प्राप्ति होती है। संतान सुख भी इस व्रत के प्रभाव से मिलता है।

शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:28 ए एम से 05:13 ए एम।
अभिजित मुहूर्त- 11:56 ए एम से 12:47 पी एम।
विजय मुहूर्त- 02:29 पी एम से 03:21 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 06:32 पी एम से 06:56 पी एम।
अमृत काल- 05:38 पी एम से 07:17 पी एम।
रवि योग- 05:58 ए एम से 11:50 पी एम।

व्रत पूजन का उत्तम मुहूर्त-

इस दिन सुबह साढ़े छह बजे से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि शाम 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर