दो साल पुराना ट्वीट बाॅलीवुड एक्टर KRK के लिए बनी आफत! मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो साल पुराना ट्वीट बाॅलीवुड एक्टर KRK के लिए बनी आफत! मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल डेस्क। बाॅलीवुड एक्टर KRK अकसर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहते है। लेकिन, इस बार उनका ये तरीका उन्हीं पर भारी पड़ गया है। दरअसल बाॅलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

बता दें कि यह गिरफ्तारी कमाल आर खान के एक ट्वीट की वजह से हुई। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कमाल खान अकसर अपने ट्विट के जरिए एकट्रेस और नेताओं को निशाना बनाते आए है। कई बार वह फिल्मों को लेकर अपनी भड़ास निकालते नज़र आए है। कमाल आर खान बेबाकी से बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं, वे अपने ट्वीट्स में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान से लेकर शाहरुख खान को बुरा-भला बोल चुके हैं जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी।

See also  Jio Financial Listing : जियो फाइनेंशियल की मार्केट में एंट्री, BSE पर 265 और NSE में 262 के भाव हुई शुरुआत

वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो केआरके का ये ट्वीट दो साल पुराना है, जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। साल 2020 में उन्होंने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसकी वजह से वो अब कानूनी पचड़े में पड़ते नजर आ रहे हैं।