एकनाथ और देवेंद्र फडणवीस

0 पृथ्वीराज चव्हाण की सीक्रेट मीटिंग, कांग्रेस से नाराज 10 विधायक तोड़ने की चर्चा

मुंबई। सर्वोच्च न्यायालय में उलझकर रह गई खुद की सरकार को और मजबूत करने की एक योजना शिंदे-फडणवीस ने बनाई है। वर्तमान में 5 याचिकाओं के साथ शिवसेना का विवाद सुप्रीम कोर्ट में है। 23 अगस्त को कोर्ट ने इसे संवैधानिक बेंच में ट्रांसफर किया था। इसी तारतम्य में महाविकास अघाड़ी को एक और झटका देने के लिए कांग्रेस के 10 नाराज़ विधायकों को भी पद औफर करने की अटकलें लगने लगी है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की गुप्त बैठक कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से हुई है। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर में होने जा रहे शिंदे कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो बड़े नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल है। इन कयासों को तब और भाव मिला जब जब अशोक चव्हाण और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच गुरुवार को 20-25 मिनट एक सीक्रेट मीटिंग हुई। हालांकि मीटिंग के बाद चव्हाण ने कहा कि उनकी यह मुलाकात राजनीतिक नहीं है। लेकिन सियासी गलियारों में एक और टूट के बाद महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस गठजोड़ को मज़बूती मिल जाएगी ऐसा मन जा रहा है। भाजपा नेता और वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल में 23 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावनाएं हैं। सदन में कुल सदस्यों की संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से राज्य में कुल 43 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में शिंदे कैबिनेट में सीएम और डिप्टी सीएम समेत 20 मंत्री हैं।

See also  Google Doodle: भारत की पहली महिला डॉक्टर के सम्मान में गूगल ने बनाया खास डूडल

10 विधायक टूटने की अटकलें, पृथ्वीराज भी बागी

हल्ला है कि कांग्रेस के 7-10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। जून में हुए विधान परिषद् चुनावों में कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जबकि जुलाई में फ्लोर टेस्ट के दौरान 10 विधायक गायब रहे थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं। इधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बागी रुख अपनाए हुए हैं। पृथ्वीराज के भी जल्द ही पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं। वे कांग्रेस के G-23 के सदस्य रहे हैं और पिछले दिनों दिल्ली में गुलाम नबी से मिल चुके हैं।

सितंबर महीना महाराष्ट्र सरकार के लिए अहम्

शिंदे गुट के 16 विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। संवैधानिक बेंच में इसकी सुनवाई होनी है। चुनाव आयोग से शिवसेना सिंबल पर भी फैसला आना बाकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4-5 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान BMC चुनाव के लिए राज ठाकरे और भाजपा के बीच गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

See also  charas smuggler arrested - बाइक में घूम घूम कर कर बेचते थे चरस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर