नई दिल्ली। देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जिसके कारण एयर इंडिया के प्रति यात्रियों का रुझान बढ़ा है। अब एयर इंडिया ने उड़ान समयसारणी में बदलाव या देरी के बारे में यात्रियों को पहले से जानकारी उपलब्ध करने के लिए नई व्यवस्था स्थापित करेगी। साथ ही कंपनी एयरपोर्ट से संबंधित मुद्दों के समाधान को समन्वय टीम भी स्थापित करेगी। कंपनी द्वारा आंतरिक तौर पर जारी सूचना में यह कहा गया है। विभिन्न कार्यों की समीक्षा के बाद टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सुधार वाले क्षेत्रों की पहचान की है।

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना एयर इंडिया का प्रमुख लक्ष्य : प्रबंध निदेशक

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने आंतरिक स्तर पर जारी सूचना में कहा कि एयरलाइन सुधार करने के लिए एयरपोर्ट ‘स्लॉट’ मांगेगी। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ‘स्लॉट’ के स्तर पर जो बदलाव चाहती है, उसमें सभी इस सत्र में मिलना मुश्किल है लेकिन हम जानते हैं, हमें क्या करना है। हम सत्र-दर-सत्र इस मामले में आगे बढ़ेंगे।

See also  Flight Ticket : गर्मियों में महंगी होगी फ्लाइट की टिकट, इतने बढ़ सकते हैं दाम

जुलाई महीने में घरेलू बाजार में 8.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली एयरलाइन हवाईअड्डे से संबंधित मुद्दों को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक हवाईअड्डा/केंद्र नियंत्रण/क्षेत्रीय नियंत्रण समन्वय टीम भी स्थापित करेगी। सूचना के अनुसार, एयरलाइन की हवाईअड्डा संचालन टीम कामकाज और प्रदर्शन में सुधार के लिए रखरखाव कार्यों से जुड़े भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रही है। इसमें कहा गया है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए व्यवस्था बना रहे हैं। इसमें यात्रियों को उड़ान समयसारणी में बदलाव या देरी के बारे में पहले ही सूचना देना शामिल है। साथ ही जहां भी उपयुक्त हो, उड़ानों में स्वयं से बदलाव की सुविधा भी दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर