Horoscope 10 December 2022 : इन राशि वालों को रोजी- रोजगार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 10 December 2022 : इन राशि वालों को रोजी- रोजगार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

राशिफल

मेष-जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्‍छी चल रही है। घरेलू सुख बढ़ चढ़कर है। घर में सम्मिलित होकर आप काम को कर रहे हैं। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

वृषभ-किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान अच्‍छा, व्‍यापार भी सही चल रहा है।

मिथुन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर होगा। व्‍यापारिक लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा होगा।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चल रहा है।

See also  Horoscope 13 June 2022 : इन राशि के लोगों के लिए यादगार रहेगा आज का दिन, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। शुभ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य आपका बहुत अच्‍छा है।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है लेकिन कलह भी हो सकती है। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

तुला-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा। प्रेम और संतान की स्थिति भी ठीक है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

वृश्चिक-कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश न करें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार बहूत अच्‍छा है।

धनु-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बढ़िया, प्रेम-संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मकर-खर्च की अधिकता मन को सताएगी। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा।

See also  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनिया गांधी सहित ये नेता नहीं जाएंगे अयोध्या

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार अति उत्‍तम है।

मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक समस्‍या हल होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार अति उत्‍तम है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर