आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। सड़क गुणवत्ता मामले में की गई लापरवाही को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईएनसी वीके भतपहरी को हटा दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में संभवतः ऐसा पहला मामला है जब खराब सड़कों की शिकायत के बाद एचओडी पर कार्रवाई की गई है। भतपहरी को अब मंत्रालय में बतौर ओएसडी नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि भेंट मुलाकात के दौरान रायगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के सामने खराब सड़कों की शिकायतें सामने आईं। सीएम को जानकारी मिली कि फंड होने के बाद भी सड़कों का मेंटेनेंस कार्य नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर सीएम नाराज हुए। भेंट मुलाकात के बाद वापस आकर सीएम ने ईएनसी को हटाने का बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि उनकी जगह केके पीपरी को प्रभारी ईएनसी बनाया गया है। फिलहाल उनके पास एनएच की भी जिम्मेदारी रहेगी।

पढ़ें आदेश

See also  सरकार से वार्ता करने तैयार हुए नक्सली, गृहमंत्री की पहल पर जारी किया पत्र, जानें क्या रखी मांग