शख्‍स को 22 मीटर तक घसीटता रहा रॉटविलर नस्‍ल का पालतू कुत्‍ता

गाजियाबाद। घरों में कुत्ता पालने का शौक कई लोगों को मुसीबत में डाल रहा है। कुत्ता काटने की कई घटनाएं सामने आने के बाद भी मालिकों की लापरवाही के कारण पालतू कुत्तों का इंसानों पर हमला करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गाजियाबाद में रॉटविलर नस्‍ल का कुत्‍ता ने आज एक और  शख्‍स पर हमला कर दिया।

दिल्‍ली एनसीआर  के प्रमुख शहर रॉटविलर प्रजाति के कुत्‍ते ने एक शख्‍स पर हमला कर उन्‍हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि जख्‍मी शख्‍स को सर्जरी करवानी पड़ी । बताया जाता है कि पालतू रॉटविलर नस्‍ल का कुत्‍ता अचानक से आक्रामक हो गया और शख्‍स पर हमला कर दिया । कुत्‍ता उनके पैर को अपने जबड़े में पकड़ कर तकरीबन 20 से 22 मीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान उन्‍हें कुत्‍ते के चंगुल से छुड़ाने का नाकाम प्रयास भी किया गया। इस घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है।

See also  Stock Market : बढ़त के साथ बंद हुआ नजर बाजार, 395 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन शेयरों में भारी उछाल…

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके में स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी में रॉटविलर नस्‍ल का पालतू कुत्‍ता हिंसक हो गया। कुत्‍ते ने आदित्‍य वर्ल्‍ड सिटी के लग्जरिया एस्टेट सोसाइटी निवासी हेमंत के पैर को इस तरह से जख्‍मी कर दिया कि उन्‍हें सर्जरी करवानी पड़ी। हेमंत पर कुत्‍ते ने उस समय हमला किया जब वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए सोसाइटी के गेट के बाहर गए थे। वहां उनकी ही सोसाइटी के रहने वाले दो छोटे बच्चे अपने रॉटविलर कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर आए हुए थे। हेमंत को देखते हुए कुत्‍ता आक्रामक हो गया और उनपर हमला कर दिया।