बड़ी खबरः 13 साल की स्कूली छात्रा का हुआ अपहरण

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ राही है। प्रदेश के कोंडागांव जिले में एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय छात्रा सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

फिलहाल इस घटना के बाद से पुलिस मामले को जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार की सुबह की है। छात्रा अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका किडनैप कर लिया।

आरोपी युवक जगदलपुर का बताया जा रहा है। इस मामले में फरसगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक के छात्रा और आरोपी युवक का पता नहीं चल पाया है।

See also  GRP थाने में बुजुर्ग दलित महिला और उसके पोते पर डंडे बरसाने वाली TI समेत पूरा स्टाफ निलंबित, CM के निर्देश पर हुई कार्रवाई