नई दिल्‍ली। 5G Service Launch Date: देश में 5G इंटरनेट सेवा क लांचिन्‍ग के लिए मीडिया रिपोर्ट में बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 1 अक्‍टूबर को G सेवा की शुरुआत करने वाले है।

4जी से कई गुना बेहतर होगा

5G Service Launch Date: बताया जा रहा है कि 5जी आने के बाद इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह बदल जाएगी. 5जी की स्पीड 4जी से 10 गुना ज्यादा होगी। 5जी के आने से ऑटोमेशन बढ़ जाएगा. अभी तक जो चीजें बड़े शहरों तक है. वो गांव गांव तक पहुंचेंगी. इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था को फायदा होगा और ई गवर्नेंस का भी बढ़ावा मिलेगा।

5G Service Launch Date: इससे बिजनेस, एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर्स में क्रांति आने की उम्‍मीद जताई जा रही है. 4जी नेटवर्क की एवरेज इंटरनेट स्पीड 45 एमबीपीएस (MBPS) के लगभग होती है लेकिन 5जी नेटवर्क पर यह बढ़कर 1000 एमबीपीएस तक पहुंच जाएगी।

See also  ED के छापे पर बोले सीएम बघेल, कहा- भाजपा शासित राज्यों में लगता है ED का आफिस ही नहीं है…

5G के होंगे ये फायदे

5G Service Launch Date: अभी तक देश में लोगों को 4जी की सुविधा मिल रही है. आने वाले महीने में 5जी (5G services) आने के बाद लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी. इससे न केवल लोगों का समय बचेगा वहीं कई नई एप्लीकेशन को भी आसानी से उपयोग कर सकेंगे।

5G Service Launch Date: 5जी की आने के बाद ग्राहकों का अनुभव पहले से कही ज्यादा बेहतर रहेगा. बात चाहे पेमेंट ट्रांजेक्शन की हो या फाइल को डाउनलोड या अपलोड करने की. इन सभी कामों में चंद सेकण्‍ड का वक्‍त लगेगा। पांचवीं पीढ़ी यानी 5जी (5G services) दूरसंचार सेवाओं शुरू होने के बाद हाई क्वालिटी वाले लंबी वीडियो या फिल्म को आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा।

क्‍या होता है 3G, 4G, 5G सर्विस

यहां G का मतलब मोबाइल नेटवर्क की जेनरेशन से होता है. यहां 5G सर्विस का मतलब होगा मोबाइल नेटवर्क की 5वीं जनरेशन, जो वर्तमान में चल रही 4G LTE से भी ज्यादा तेज होगी।

See also  Assam Election: हिमंत बिस्वा सरमा के निर्वाचन क्षेत्र जलुकबारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विदिशा नेओग का नामांकन खारिज, चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

इसकी कनेक्टिविटी, स्पीड, वॉइस क्वालिटी, सिक्योरिटी और बाकी फीचर्स पिछले सभी जेनरेशन से काफी बेहतर होगी. इस Network से डाउनलोड और अपलोड की स्पीड 4G से बहुत ज्यादा होगी. इसकी मैक्सिमम हाई स्पीड 10 GBPS प्रति सेकंड तक हो सकती है।