महासमुंद। CG News: छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद में बुधवार सुबह रायपुर से सरायपाली जा रही तेज रफ्तार यात्री बस लोहे के बोर्ड से टकरा गई। जानकारी के अनुसार बोररा मोड़ पटेवा के पास यात्री बस के बोर्ड से टकराने के बाद रुक गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से ज्‍यादा यात्री सवार थे।

CG News: दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बस में सवार यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आईं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

See also  कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़, राज्य के 57 लाख परिवारों को तीन माह का निःशुल्क चावल