दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई है। घटना में पति-पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना कुम्हारी के पास अकोला गांव की बताई जा रही है। दुर्ग एसपी भी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के कारण आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उडी़सा के मूल निवासी मृतक भोलानाथ बाड़ी किराए में लेकर परिवार समेत निवास रहता था।

See also  अफीम की खेती को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमागरम बहस, विपक्ष ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव, सरकार ने दी सफाई और कांग्रेस को घेरने का किया प्रयास