कांग्रेस ने जारी की एडवाइजरी, हाईकमान की नाराज़गी के बाद दी गई वार्निंग
FILE PHOTO

0 पार्टी के अनुशासन और फैसलों के खिलाफ टिप्पणी पर होगी सख्त कार्रवाई

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद अनुशासनहीनता से आलाकमान बहुत खफा हैं। गहलोत समर्थकों और विधायकदल की बैठक के बहिष्कार के बाद कांग्रेस नेताओं की टिपण्णियों से पार्टी के अंदरूनी मामले सार्वजनिक होने लगे। इन सभी से बेहद खफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जब मिले तो उन्होंने लिखित माफ़ी का पर्चा भी लेकर पहुंचे थे।

सोनिया गाँधी के सख्त तेवर के बाद आज संघटन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एडवाइजरी जारी की है।जिसमे कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर एडवाइजरी जारी कर पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि वे पार्टी के अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी न करें। संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने राजस्थान के नेताओं को हिदायत दी है कि पार्टी के अंदरूनी मामले में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचे। उन्होंने जारी एडवाइजरी में कहा है कि पार्टी के सम्बन्ध में टिप्पणी करने पर सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इससे साफ है कि पार्टी की छवि और अनुशासन को क्षति पहुँचाने वाले बयान या फैसलों पर टिपण्णी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

See also  Money Laundering & Coal Levy Case - सभी की ED रिमांड बढ़ी, अब 13 फरवरी तक न्यायिक रिमांड