रायपुर एयर पोर्ट में नए एटीसी से फ्लाइट कंट्रोल प्रारंभ
FILE PHOTO

टीआरपी डेस्क
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट में एक और आधुनिक सुविधाओं से लैस एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल टॉवर स्थापित कर लिया गया है। आज गुरुवार से मध्यभारत के सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए एटीसी का आज प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर सुबह ११ बजे महाप्रबंधक पूर्वी क्षेत्र आरएल. लहुरिया, महाप्रबंधक तकनीकी पूर्वी क्षेत्र जॉर्ज तारकन और एयरपोर्ट रायपुर के निदेशक प्रवीण जैन मौजूद थे।

मन एयर पोर्ट में पहले पुराने एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल टॉवर से उड़ानें संचालित और नियंत्रित की जाती थीं। अब इस नए अत्याधुनिक टॉवर से सभी विमानों के आगमन, लैंडिंग, निर्गमन व टेकऑफ संचालित होंगी। बताते हैं कि एक सप्ताह तक पैरलर ऑपरेशन के बाद डीजीसीए दिल्ली की अनुमति लेकर इसे स्वतंत्र रूप से संचालित किया जायेगा। करीब 41 मीटर ऊंचे नवनिर्मित एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर केबिन से एक साथ आधा दर्जन एविएशन इंजिनियर और टॉवर में बैठकर टेक्नीशियन 360 डिग्री एंगल तक पुरे रन-वे पर नज़र रख सकेंगे।

See also  दिवाली से ठीक 8 दिन पहले सीएम भूपेश डालेंगे किसानों के खाते में 1800 करोड़

टॉवर से विमान आने से लेकर उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने और फिर रावण होने तक की सुचना अति है। एटीसी ही एयर पोर्ट में विमानों के यातायात और संचालन सुव्यवस्थित करता है। जानकारी के मुताबिक आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नए टॉवर से आने वाले 20 वर्षों की सभी ज़रूरतें पूरी होंगी। यह टॉवर पूर्वी क्षेत्र के आधुनिक एटीसी बिल्डिंग में शुमार हो गया है।