अरविंद केजरीवाल

टीआरपी डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आईबी रिपोर्ट के हवाला देते हुए ट्वीट किया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। जिसके चलते बीजेपी खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ‘आप’ को रोकने के लिए बीजेपी ने पिछले दरवाजे से कांग्रेस के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

मीडिया के समक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया है। उन्होंने फिलहाल गुजरात की स्थिति को लेकर वहां की जनता को धन्यवाद दिया है। साथ ही कहा कि आईबी की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी की जीत मामूली अंतर से बताई जा रही है। इससे पार्टी को वहां बहुमत हासिल करने में आसानी हो सकेगी। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि आईबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आज चुनाव होते हैं तो आप को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

See also  kisaan aandolan : आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, अंबाला में इंटरनेट बंद

बीजेपी कांग्रेस कर रहे हैं सीक्रेट मीटिंग

केजरीवाल ने मीडिया के सामने यह भी दावा किया है कि आईबी की इस रिपोर्ट को देखने के बाद बीजेपी के रणनीतिकारों में हड़कंप की स्थिति है। अब आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए बीजेपी कांग्रेस के साथ गोपनीय मीटिंग कर रही है। कांग्रेस ने भी उन्हें भरोसा दिया है कि आप का वोट काटने में वह सफल होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर