Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में फिर से लौट सकता है थमता हुआ बारिश, विभाग ने किया अलर्ट
Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में फिर से लौट सकता है थमता हुआ बारिश, विभाग ने किया अलर्ट

नेशनल डेस्क। देश में पिछले कई दिनों से बारिश पर लगाम लगा हुआ हैं। लेकिन एक बार फिर से मौसम ने रूख बदलता जा रहा हैं। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश होने वाली है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भारी बरसात की आंशका भी जताई जा रही हैं।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, छह अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं। ओडिशा में दो से छह अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में दो से चार अक्टूबर, झारखंड में तीन से चार अक्टूबर, बिहार में चार और पांच अक्टूबर, नॉर्थईस्ट मध्य प्रदेश में पांच और छह अक्टूबर, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश में छह अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में चार और पांच अक्टूबर को गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

See also  Weather Update : आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बसर सकते है बादल, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

पांच व छह अक्टूबर को तेज बरसात

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में दो, चार और पांच अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में दो अक्टूबर और तेलंगाना में पांच व छह अक्टूबर को तेज बरसात हो सकती है। अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में दो से चार अक्टूबर के बीच गरज के साथ बरसात हो सकती है। असम, मेघालय में भी बारिश होने की उम्मीद है।

बरसात का जारी अलर्ट

उत्तर भारत के राज्यों में इस बार ज्यादातर समय मॉनसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि, आखिरी के कुछ दिनों में यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिली। अब एक बार फिर से बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में छह और सात अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पांच से सात अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बरसात होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभवाना जताई गई है।

See also  गौतम अडाणी फिर मुकेश अंबानी से आगे निकले, बने एशिया के सबसे अमीर