0 कांग्रेस ने कहा आरक्षण पर आंदोलन BJP की नौटंकी RSS आदिवासियों को भड़का रही है
0 कांग्रेस ने कहा आरक्षण पर आंदोलन BJP की नौटंकी RSS आदिवासियों को भड़का रही है

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा, RSS ने बंद कमरें में यह षडयंत्र किया है कि आदिवासी को भड़काओ। RSS यहां के भाईचारा से रहने वाले लोगों को भड़का रही है। पहले कवर्धा में देखा, वहां लोग बहकावे में नहीं आए। अब आदिवासियों को भड़का रहे हैं। आदिवासी उनके छलावे में आने वाले नहीं है। सरकार आदिवासी के साथ खड़ी है। हम उनको 32% आरक्षण दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग है। भाजपा हमेशा समाज को तोड़ने का काम, भड़काने का काम, देश को तोड़ने का काम करने वाली पार्टी है। यह मेरा सीधा आरोप है।

आदिम जाति विकास मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, भाजपा के बड़े नेता गाहे-बगाहे आरक्षण को समाप्त करने की बात बोलते रहते हैं। यह लगता है कि आरक्षण को समाप्त करने की साजिश के तहत भाजपा ने ऐसा कराया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भाजपा पूरे प्रदेश में चक्काजाम किया है। तत्कालीन भाजपा सरकार की नाकामियों के कारण उच्च न्यायालय ने आरक्षण को रद्द किया है। इस कटौती के लिए भाजपा दोषी है। भाजपा की बदनीयत की वजह से ऐसा फैसला है। उसके बाद भी ये लोग चक्काजाम की नौटंकी कर रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़: एक साल बाद भाजपा कार्यालय में कल फिर से ‘जनदर्शन’ होगा शुरू, क्या ननकी राम हैं वजह?

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय गई है। हमे पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, ये लड़ाई कानूनी है और कानूनी ढंग से लड़ने के लिए बड़े वकीलों को लगाया गया है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा, यह राजनीति का मुद्दा नहीं है। यह कानूनी लड़ाई है। हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से लड़ रही है।