ऑनलाईन ठगी
ऑनलाईन ठगी

भिलाई नगर। हुडको निवासी बुजुर्ग के दो एकाउंट से लाखों रुपए साइबर फ्रॉड द्वारा ऑनलाइन निकाल लिए गए हैं। ठगी के शिकार हुडको निवासी प्रणब सेनगुप्ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक करण सोनकर ने बताया कि प्रणब कुमार सेनगुप्ता (60 वर्ष) निवासी एचआईजी-39 हुडको के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका एसबीआई खाता केवायसी के तहत पेन नंबर अपडेट न होने की वजह से ब्लॉक किया जा रहा है, असुविधा से बचने तत्काल पेन नंबर अपडेट करें। इसके लिए उन्हें लिंक भी दी गई थी जिस पर प्रणब द्वारा क्लिक करने पर नेट बैंकिंग में विंडो ओपन हुआ और वहां पेन नंबर सबमिट करते ही उनके एक खाता से 4 लाख 45 हजार रुपये तथा दूसरे खाता से 24 हजार 999 रुपये कट गए। दूसरे दिन इसकी जानकारी एसबीआई में देने पर उन्हें फ्रॉड होने की जानकारी मिली।

See also  Chhattisgarh Monsoon Forest Closure: आज से 3 महीने के लिए बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व, जानिए क्यों

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर