दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। वह हाल ही में देवी-देवताओं पर दिए बयान से चर्चा में आए थे, जिसके बाद जमकर बवाल भी मचा था। अपना इस्तीफा पत्र ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है।

ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।’

See also  Kapil Sharma Cafe Firing: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग, गोल्डी-लॉरेंस गैंग ने कहा- अगली बार मुंबई में हमला करेंगे