सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सातवें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का आदेश जारी

रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सातवें वेतनमान के एरियर्स के लिए 5वीं किश्त का आदेश जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पांचवीं किश्त के रूप में माह जनवरी 2017 से माह मार्च 2017 तक का वेतन भुगतान किया जायेगा।

जारी आदेश के मुताबिक पांचवें किश्त के रूप में माह जनवरी 2017 से माह मार्च 2017 तक का वेतन भुगतान किया जायेगा। छह किश्तों में बकाया वेतन भुगतान होना था, जिसमें से ये 5वीं किश्त जारी हो गयी है। इससे पहले 1 दिसंबर 2021 को चौथे किश्त के भुगतान का आदेश जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सातवें वेतनमान के एरियर्स को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन लगातार पहल कर रहा था। इस संबंध में संयुक्त सचिव राजेश सिसोदिया ने आदेश जारी करते हुए पे बिल तैयार कर कोषालय के प्रावधानों का पालन कर राशि जारी करने कहा है।

See also  छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट, बजट ब्रीफकेस में दिखीं भारत माता के साथ छत्तीसगढ़ महतारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर