बड़ी खबरः मोहम्मद शमी खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया ऐलान

खेल डेस्क। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। बीसीसीआई ने इसकी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि बुमराह बैक की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही शमी ने एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया था। जिसके बाद वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए थे।

वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। भारत को पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से है। शमी पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस बार टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान में उतर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  PAK vs ENG T20 : पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को दिया इतने रन बनाने का लक्ष्य