मुंबई: बीते गुरुवार को देशभर में करवा चौथ की धूम देखने को मिली। इस दिन को आम से लेकर खास हर किसी ने बेहद ही खास अंदाज में मनाया। वहीं बॉलीवुड में करवा चौथ का एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। मौनी रॉय, कटरीना कैफ, सुनीता कपूर, सपना चौधरी, अंकिता लोखंडे, रवीना टंडन समेत कई अभिनेत्रियों ने भी इस त्योहार को मनाया। लेकिन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा ने सारी लाइमलाइट लूटी। राज का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राज कुंद्रा को पिछले काफी समय से मीडिया से अपना चेहरा छिपाते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में गुरुवार की रात जब चांद निकला तो कुंद्रा अपनी पत्नी का व्रत खुलवाने अनिल कपूर के घर तो पहुंचे लेकिन यहां उन्हें छननी से अपना मुंह छिपाते हुए देखा गया।

See also  Sandeshkhali case: निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के कई ठिकानों पर पर ED की छापेमारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

कई पैपराजी पेजेस ने उनका स्पॉटेड वीडियो (Raj Kundrra Spotted Video) शेयर किया है, जिसमें कुर्ता पजामा में सजे कुंद्रा को कार से निकलकर अंदर जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने छननी को अपने चेहरे के आगे कर रखा था।