सुकमा :प्रदेश के सुकमा जिला घोर नक्सली इलाके में आता है। ऐसे में वहां के पुलिस और CRPF जवान हमेशा तैनात रहते है। बता दे की CRPF DG एसएल थाउसन और छत्तीसगढ़ पुलिस के DGP अशोक जुनेजा दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के पुलिस और CRPF अफसरों की हाईलेवल बैठक लिए है। इस बैठक में बस्तर से नक्सलियों का खात्मा कैसे किया जाये इस पर रणनीतियां बनाई गई है। हालांकि, इस बैठक में जिन बिंदुओं पर बात हुई है वह गोपनीय बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार CG पुलिस के DGP अशोक जुनेजा शुक्रवार की दोपहर सुकमा पहुंचे। CRPF के DG एसएल थाउसन दो दिनों से सुकमा में ही हैं। दोनों अफसरों ने शुक्रवार की देर शाम तक दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के पुलिस और CRPF के अफसरों की बैठक ली। सूत्रों की मानें तो तीनों जिले के अफसरों के साथ दूसरे के साथ तालमेल बैठाने के निर्देश दिए हैं। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर इलाकों में ज्यादा फोकस करने को कहा गया है।

See also  Breaking : प्रदेश की सुरक्षा को लेकर CM बघेल 5 अक्टूबर को लेंगे हाईलेवल मीटिंग, SP और IG होंगे शामिल, क़ानून व्यवस्था की कसावट पर रहेगा फोकस

इस हाईलेवल की बैठक में CRPF DG एसएल थाउसन, अशोक जुनेजा समेत ADG CRPF नितिन अग्रवाल, ADG छत्तीसगढ़ विवेकानंद सिन्हा, IG छत्तीसगढ़ सेक्टर साकेत कुमार सिंह, IG बस्तर पी सुंदरराज, सुकमा SP सुनील कुमार, बीजापुर SP आंजनेय वार्ष्णेय समेत अन्य पुलिस और CRPF के अफसर मौजूद भी मौजूद थे।।