बुलंदशहर। मार्निंगवॉक पर निकले उद्योगपति का आज सुबह अपहरण हो गया। मामला  उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का है जिसमें थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र से 70 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी राजकुमार घर से निकले थे, लेकिन इनआरईसी कॉलेज के निकट घात लगाए बैठे बदमाशों ने 70 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी राजकुमार का अपहरण कर लिया और उनका एक्टिवा वही रास्ते में फेंक कर चले गए ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पूरे घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है तो वही सूचना मिलने के बाद पूरे जनपद में सनसनी फैल गई है । आईजी मेरठ मंडल प्रवीण कुमार भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और और घटना की बारीकी से जांच में जुट गए. स्थानीय पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है ।

See also  चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या